रेलवे ने भावनगर से अयोध्या के लिए एक स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। सोमवार को आगरा के ईदगाह स्टेशन पर पहली बार इस ट्रेन का ठहराव होगा। रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया की आगरा से अयोध्या के लिए काफी संख्या में पर्यटक और यात्री जाते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भावनगर से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। हफ्ते में हर सोमवार को सुबह करीब 7:00 बजे यह ट्रेन ईदगाह स्टेशन पर पहुंचेगी। सोमवार 4 अगस्त को आगरा के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।