फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिंधी समाज ने अमर शहीद हेमू कालानी के शौर्य को किया नमन

अरुन पाराशर Updated Wed, 21 Jan 2026 09:01 PM IST

देश की आजादी के लिए अल्पायु में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद हेमू कालानी का 83वां बलिदान दिवस बुधवार को मनाया गया। सिंधी युवा मंच व पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज ने तहसील चौराहा स्थित शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य को नमन किया। योगी विश्वनाथ ने कहा कि शहीद हेमू कालानी ने छोटी उम्र में देश की खातिर बलिदान देकर राष्ट्रभक्ति की अनूठी मिसाल पेश की। उनके जीवन का संघर्ष युवाओं के लिए महान प्रेरणा है। चंद्रप्रकाश सोनी ने कहा कि ऐसे क्रांतिकारियों के कारण ही आजाद हवा में हम सांस ले रहे हैं। संरक्षक हेमंत भोजवानी ने बताया कि वर्ष 1999 में यहां शहीद की प्रतिमा स्थापित की गई और मार्ग का नामकरण भी शहीद हेमू कालानी के नाम पर किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिमन पैरवाणी व नरेश लखवानी ने संयुक्त रूप से की। समापन पर शहीद की स्मृति में फल वितरण किया गया। संचालन हरीश टहल्यानी ने किया। इस दौरान मोहनलाल बोधवानी, श्याम भोजवानी, पार्षद राधारानी मानवानी, सुनील कर्मचंदानी, मनोज नोतनानी, सुंदरलाल चेतवानी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें