आगरा के कस्बा रुनकता में किरावली मार्ग पर पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत बना आर.ओ.बी ओवरब्रिज लंबे समय से बदहाल हालत के कारण लोगों के लिए खतरा बना हुआ। पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के कारण जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। रात में घोर अंधेरा रहता है कई लोग जान गंवा चुके। लेकिन किसी संबंधित अधिकारियों के सर जू तक नहीं रेंगती।रुनकता के इस ओवर ब्रिज की करीब 500 मीटर लंबाई है और दुर्दशा की बात करें तो करीब 50 से अधिक जगहों पर गड्ढे बन चुके हैं। जिनमें से कई में सरिया तक बाहर आ चुकी है। सड़क की ऊपरी परत टूटकर जगह जगह से उखड़ चुकी है। इन गड्ढों से निकलते समय आए दिन वाहन चालक के साथ दुर्घटना होती हैं। और कई हादसों का शिकार हो जाते हैं।रात के समय पुल पर घोर अंधेरा रहता है,। लाइट पोल शो पीस खड़े हैं कुछ गायब है, और कुछ तो टूट के ओवर ब्रिज की साइटों से लटक रहें हैं या हवा में झूल रहे हैं। पुल पर लाइटें चालू न होने और सड़क पर बने गड्ढों के कारण यह पुल मौत का जाल बन चुका है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि इस पुल पर पूर्व में दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। बावजूद इसके, विभाग के अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।