फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आईएसबीटी से 20 मिनट में मेट्रो से पहुंच सकेंगे ताजमहल, जानें कब से कर सकेंगे सफर

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने आईएसबीटी स्टेशन का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। महीनेभर में ये तैयार हो जाएगा। इसके बनने से महज 20 मिनट में ताजमहल पहुंचा जा सकेगा। अगस्त से मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। अभी इससे दोगुना से अधिक समय लगता है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस स्टेशन तैयार हो चुके हैं। इन पर रंगाई-पुताई और अन्य कार्य पूरे हो गए हैं। सिग्नल-एनाउंस सिस्टम, चेक पोस्ट समेत अन्य की भी जांच हो गई है। अगर शासन से कानपुर मेट्रो के साथ आगरा का भी लोकार्पण करना है तो जुलाई में आरबीएस तक मेट्रो की सुविधा शुरू हो सकती है। आईएसबीटी स्टेशन पर अभी कार्य चल रहा है। जुलाई में ये तैयार हो जाएगी। ऐसे में आईएसबीटी तक अगस्त में ही मेट्रो चलेगी। इससे महज 20 मिनट में आईएसबीटी से ताजमहल स्टेशन तक लोग पहुंच सकेंगे। इससे सीधी कनेक्टविटी होने से समय और किराया की भी बचत होगी। इसके अंतिम दो स्टेशन गुरु का ताल और सिकंदरा तक ट्रैक का निर्माण हो चुका है। स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। दिसंबर तक ये कॉरिडोर पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें