फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में ज्ञापन साैंपेगी राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा, एसआईटी जांच की मांग

Arun Parashar Updated Sun, 28 Jun 2026 04:40 PM IST

आगरा के मलपुरा में रविवार को रोहता स्थित राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा के कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर चर्चा की गई। बैठक में घटना की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपने की रणनीति बनाई गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी के साथ हुए कांड से समाज में भय और आक्रोश का माहौल है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मामले की विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने की मांग की जाएगी। बैठक के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो समाज लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा। बैठक में जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी, शिवशांत बाजपेई, अशोक तिवारी, बृजमोहन उपाध्यक्ष, मनीष उपाध्याय, देवेंद्र शर्मा, लक्ष्मण लवानिया, मुन्नालाल शर्मा, अतुल मिश्रा, राजेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें