फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में निकली उत्तर भारत की ऐतिहासिक राम बरात...ये झांकियां रहीं आर्कषण का केंद्र

अरुन पाराशर Updated Thu, 18 Sep 2025 12:15 AM IST

आगरा में उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला में बुधवार को भगवान राम समेत चारों भाइयों की बरात निकली। सवा सौ झांकियां, दर्जनों अखाड़े और बैंड बाजे के साथ निकली विशाल बरात को देखने के लिए लोगों की भीड़ देर रात तक सड़क पर उमड़ती रही। बुधवार को राम बरात जब रावतपाड़ा गली मन:कामेश्वर से निकली तो लोगों का उत्साह देखने लायक था। रथ पर घूमते हुए सिंहासन से जब श्री राम प्रजा को आशीर्वाद देते तो श्रद्धालु खुद को धन्य मानते। वहीं अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ जुटती रही। शिव का धनुष तोड़ने के बाद सीता से विवाह के लिए श्री राम की बरात बंधु-बांधवों के साथ मिथिला नगरी के लिए रवाना हुई। बरात में 12 ज्योर्तिलिंग, कैला मैया, खाटू श्याम, बाबा नींब करौरी महाराज,खाटू श्याम समेत देवी-देवताओं की विभिन्न झांकियां थीं। वहीं बरात में शामिल अखाड़े भी शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए। तलवारबाजी और शस्त्र प्रदर्शन करते अखाड़ों के करतब देख दर्शक आश्चर्यचकित रह गए। बरात में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ महाराजा दशरथ, महारानी कौशल्या और गुरु वशिष्ठ और विश्वामित्र जब रथ पर सवार होकर बरात लेकर निकले तो अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए लोग कई किलोमीटर तक रथ के साथ-साथ चलते रहे। मार्ग में जगह-जगह बरात का स्वागत फूल बरसाकर किया गया। पूरे यात्रा मार्ग में दुकानों से लेकर छत और गली से लेकर नुक्कड़ तक हर जगह लोगों को हुजूम नजर आया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें