आगरा। रेलवे के डीआरएम कार्यालय में तैनात सहायक परिचालन प्रबंधक (एओएम) अभिषेक कुमार की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने चैंबर में सोफे पर मृत मिले। रेलवे अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उनके नाखून नीले पड़े थे और चैंबर के बराबर वाले कमरे में उल्टी भी पड़ी मिली। मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले अभिषेक कुमार का चार महीने पहले ही सहायक परिचालन प्रबंधक के पद पर प्रमोशन हुआ था।