फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महोत्सव 2026: पंजाबी नाइट में भांगड़ा की धुन पर झूमे युवा, चला परमीश वर्मा का जादू

ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर सोमवार की शाम पंजाबी संगीत के नाम रही। सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता परमीश वर्मा ने अपनी गायकी और स्टाइल से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल जोश और उत्साह से सराबोर होकर भांगड़ा की धुनों पर थिरकता नजर आया। शाम से ही परमीश को सुनने के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। रात 9 बजे जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, दर्शक रोमांचित हो गए। आलम यह रहा कि दर्शक दीर्घा खचाखच भर गई। पैर रखने तक की जगह नहीं बची। सैकड़ों युवाओं ने बैरिकेडिंग और पिलर से लटक कर अपने पसंदीदा कलाकार की झलक पाई और संगीत का लुत्फ उठाया। परमीश वर्मा ने एक के बाद एक हिट गाने गाकर युवाओं को झूमने पर विवश कर दिया। भांगड़ा की तेज धुन और उनके सिग्नेचर स्वैग ने माहौल में ऊर्जा भर दी। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन संगीत के दीवानों का उत्साह सातवें आसमान पर था। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में ताज महोत्सव के मंच पर केवल पंजाबी धमक ही सुनाई दे रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें