फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कमीशनखोरी में फंसीं 60 आशाएं...सीएमओ ने शुरू की जांच, गर्भवती महिलाओं के बयान भी होंगे दर्ज

आगरा के बाह में आशाओं के कमीशनखोरी की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए स्वयं सीएमओ मामले की जांच कर रहे हैं। 60 आशाओं के कार्य का आकलन करने के साथ ही गर्भवती महिलाओं के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। सीएमओ डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बाह के न्यू लाइट हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत होने के बाद झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही जांच करने पर इसकी यहां मिले रजिस्टर में 60 से अधिक आशाओं के नाम भी मिले हैं। ये कमीशन पर गर्भवती महिलाओं को झूला छाप के या भेजती थी। इन सभी की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में आने के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें