अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव आगरा का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल कैंपस स्थित जुबली सभागार में किया गया। वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशसन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश को हम एक अलग तरीके से प्रमोट करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शादियों के लिए उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश है, इस तरह प्रमोट करने का कई राज्यों में प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि हाल ही में राजस्थान, हिमाचल और कश्मीर में भी कुछ वेडिंग एक्सपो में हमने लगातार उत्तर प्रदेश को डेस्टिनेशन वेडिंग का हब बनाने के लिए प्रमोट करने का प्रयास किया।