फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ताज पर बिछड़ी विदेशी महिला पर्यटक को पुलिस ने ग्रुप से मिलाया

अरुन पाराशर Updated Tue, 28 Oct 2025 12:18 AM IST

आगरा में यूनाइटेड किंगडम से ताजमहल देखने आई महिला पर्यटक जैन मॉफिट अपने ग्रुप से बिछड़कर पश्चिमी गेट से बाहर निकल आईं। ग्रुप के साथी उनको अंदर तलाश करते रहे। काफी देर तक तलाश के बाद भी जब साथी नहीं मिले तो महिला पर्यटक ने पश्चिमी गेट पर मौजूद ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल को इसकी जानकारी दी। उन्होंने रेडियो अनाउंसमेंट एवं आरटी मैसेज सेट के माध्यम से 30 मिनट में महिला पर्यटक को उनके के साथियों से मिलाया। पुलिस की सहायता के लिए महिला ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें