ताजमहल पर उर्स के दाैरान सतरंगी चादर चढ़ाने का अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने विरोध किया। महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठाैर ने कहा कि वह 21 मीटर लंबा भगवा ध्वज ताजमहल में चढ़ाएंगी। इसको पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। ताजमहल की ओर जा रहे पदाधिकारियों को ताज व्यू चौराहा के पास रोक लिया गया। इस दाैरान पुलिस से पदाधिकारियों की तकरार हुई। पुलिस ने भगवा ध्वज चाैराहे के पास स्थित भगवान शिव के मंदिर पर चढ़वाया। युवा मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर, मंडल महामंत्री नितेश भारद्वाज, निशा ठाकुर, बबलू निषाद, शिवम वर्मा, केशव निषाद, दिनेश निषाद, शंकर सैनी, फौजी भाई, जितेंद्र योगी, सोनू, बबलू, आकाश आदि माैजूद रहे।