फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पैसा नहीं... तो जन्म प्रमाण पत्र भी नहीं, आगरा में नवोदय का फॉर्म नहीं भर पाई छात्रा

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 08:50 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में मासूम बेटियों का एक वीडियो सामने आया है। इसमें डीएम से गुहार लगा रही हैं कि ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई करें। उनकी वजह से उनका करियर अधर में लटक गया। नवोदय विद्यालय में पढ़ने का उनका सपना, सिर्फ सपना ही बनकर रहते दिख रहा है। मामला रुनकता कस्बा क्षेत्र के खंडवाई गांव का है। गांव निवासी बाबू खान ने बताया कि बेटी महक को नवोदय की प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म भरना था। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। करीब दो महीने पहले पिता ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पंचायत सचिव को कागज दिए थे। बताया कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सुविधा शुल्क मांगी गई थी। न देने पर कई बार कागज पंचायत सचिव ने रद्द कर दिए। कई बार कहने पर पुनः कागज मंगवाकर रख लिए। लेकिन, जन्म प्रमाण पत्र बनाकर नहीं दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें