उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की देर शाम करीब 7.45 बजे कुकथला चौकी की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में चौकी इंचार्ज और चार फरियादी घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर थाने से पुलिस पहुंच गई। पुलिस टीम ने सभी घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं चौकी इंचार्ज अनूप मिश्रा को रेनबो अस्पताल भेजा गया है। कुकथला चौकी, अछनेरा थाना क्षेत्र खे अंतर्गत आती है। हादसा उस समय हुआ जब चौकी इंचार्ज फरियादियों से बात कर रहे थे।