फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुबह सैर पर निकले युवक से अंगूठी ले गया पर्ची गैंग

Arun Parashar Updated Thu, 07 May 2026 10:56 PM IST

आगरा में सुबह की सैर पर निकले एक युवक को पर्ची गैंग ने अपने झांसे में लिया और उसकी सोने की अंगूठी ले गए। शिकायत पर कमला नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शंभू कुंज, कमला नगर निवासी ओम प्रकाश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह 3 मई को भी सुबह 6:50 बजे सैर करने निकले थे। वह मुगल रोड पर पहुंचे तभी बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने एक काॅलोनी का नाम लिया। वहां जाने का पता पूछने लगे। इसी बीच दूसरे युवक ने पर्ची निकाल ली। कहा कि पर्ची का गेम खेलने से बहुत फायदा होता है। उन्हें अपनी बातों में ले लिया। ओम प्रकाश ने बताया कि उनके पास रुपये नहीं थे इसलिए अंगूठी उतरवा ली। उसे बाइक पर रख दिया। इसी बीच दोनों आरोपी अंगूठी लेकर भाग गए। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों का सहारा ले रही है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें