उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को सिपाही पिता के साथ डीसीपी सिटी कार्यालय में महिला ने जमकर हंगामा किया। उसने पुलिस विभाग में तैनात अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। सुनवाई न होने की बात कहते हुए वह हंगामा करने लगी। दीवार में पटककर खुद का सिर फोड़ने की कोशिश की। महिला सिपाहियों ने उसे पकड़ा। पीड़िता का कहना है कि उसका पति पुलिस विभाग में तैनात है। एक वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पति अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। न देने पर उसे प्रताड़ित करने लगा। उसका शारीरिक शोषण करता रहा। वह लगातार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रही है। उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसके और उसके सिपाही पिता के साथ मारपीट की गई।