आगरा के पिनाहट क्षेत्र में चंबल नदी में नाव डूबने से अफरा तफरी मच गई। नाव को डूबते देख लोगों ने शोर मचा दिया। इस दौरान नाव सवारों ने नदी में कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं नाव पर रखी कई बाइकें पानी में डूबकर खराब हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।