आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में बेकाबू एक्सयूवी ने एक्टिवा सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी, जिसमें 20 वर्षीय शारिक की मौके पर मौत हो गई और उसका बड़ा भाई बंटी घायल हो गया। बताया गया कि शारिक बीमार भाई बंटी को डॉक्टर को दिखाने ले जा रहा था। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।