फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रिसर्च प्रोजेक्ट के अंकों में त्रुटि सुधारने का माैका, 28 जून तक कर सकते हैं सुधार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने रिसर्च प्रोजेक्ट के अंकों में त्रुटि सुधारने के लिए समय सीमा बढ़ा दी है। कई ऐसे कॉलेज हैं जिन्होंने अंक अधूरे अपलोड किए हैं। इससे परीक्षा परिणाम जारी नहीं हो पा रहा है। ऐसे कॉलेजों के पास 28 जून तक की अंक अपलोड करने का समय है। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक के पाठ्यक्रमों में रिसर्च प्रोजेक्ट का मूल्यांकन-वाइवा कॉलेज स्तर से ही कराया जाता है। इसमें प्राप्तांकों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने हैं। कई कॉलेजों ने रिसर्च प्रोजेक्ट के 25 अंकों का ही विवरण अपलोड किया है, 75 अंकों का विवरण अपलोड नहीं किया है। इससे परीक्षा परिणाम जारी करने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में तय समय सीमा के बाद प्राप्त अंकों के आधार पर ही परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें