उत्तर प्रदेश के आगरा में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल सहित तीन प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन किए हैं। फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार भी तीन घंटे तक गेट के बाहर खड़े रहे। गेट पर रोकने का उन्होंने आरोप लगाया। सूचना पर जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी पहुंच गए। इसके बाद गेट पर खड़े सभी लोगों को कलेक्ट्रेट में प्रवेश मिला।