फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टेढ़ी बगिया में अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर

आगरा के टेढ़ी बगिया क्षेत्र में बुधवार को नगर निगम की टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। बस डिपो के समीप बने अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। इस दौरान खोखों और अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम टीम ने कार्रवाई सैटेलाइट बस डिपो के निर्माण को देखते हुए की है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और स्वच्छता बनी रहे। प्रवर्तन दल के अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंधक द्वारा अतिक्रमण को लेकर नगर निगम और जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत की गई थी। शिकायतों के संज्ञान में आने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, जिससे बस डिपो क्षेत्र में यातायात बाधित न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें