फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रोशन हुए गिरजाघर...घरों में गूंज रहीं कैरोल की मधुर धुनें, क्रिसमस पर ये झांकियां करेंगी आकर्षित

अरुन पाराशर Updated Wed, 24 Dec 2025 12:13 AM IST

यीशु मसीह के जन्मोत्सव पर शहर के गिरजाघरों में उल्लास का वातावरण है। चर्चों से लेकर मसीही समाज के घरों में प्रभु यीशु के आगमन की तैयारी तेजी से चल रही है। घर-घर कैरोल की मधुर धुनें गूंज रही हैं और रंग-बिरंगी रोशनी में सजे क्रिसमस ट्री, पेड़-पौधे व तारे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, वहीं चरनी झांकी लोगों को लुभा रही है। 24 दिसंबर रात को घड़ी में 12 बजते ही यीशु मसीह का जन्म होगा। प्रभु के आगमन पर गिरजाघरों और पादरी टोला सहित अन्य ईसाई मोहल्लों में सतरंगी विद्युत सजावट की गई है। सेंट पीटर्स, सेंट मेरी, सेंट जॉर्ज कैथेड्रल, सेंट पॉल चर्च आदि के प्रवेश द्वार और प्रार्थना स्थलों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। सेंट पीटर्स चर्च परिसर में प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी झांकियां बनाई गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें