फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एमजी रोड पर लगा लंबा जाम, घंटों फंसे रहे स्कूली वाहन

आगरा के एमजी रोड पर सोमवार को जाम ने लोगों को बेहाल कर दिया। स्कूलों की छुट्टी के समय हरीपर्वत से कलेक्ट्रेट तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पांच मिनट की दूरी तय करने में लोगों को एक घंटा तक लग गया। जाम में स्कूल के वाहन और एंबुलेंस दोनों फंसे। वाहनों को निकलवाने में यातायात पुलिस के पसीने छूट गए। पंचकुइयां और शाहगंज में भी वाहन फंसे। हाईवे पर भी यही हाल रहा। आईएसबीटी से सिकंदरा तक रेंग-रेंगकर यातायात चला। शाम तकरीबन 4 बजे के बाद लोगों को राहत मिल सकी। एमजी रोड पर मेट्रो के निर्माण कार्य को हरीपर्वत चाैराहे तक बढ़ा दिया गया है। बैरिकेडिंग कर दी गई है। इससे स्कूलों की छुट्टी के समय जाम लग रहा है। सोमवार को वाहनों का दबाव भी अधिक था। दोपहर 1 बजे के बाद सूरसदन की तरफ से स्कूली वैन और बसें सड़क पर आईं तो वाहन फंसने लगे। सिटी बस, कार और दोपहिया वाहन हरीपर्वत, राजामंडी, नालबंद, धाकरान और कलेक्ट्रेट रोड पर फंस गए। सेंट जोंस, राजामंडी, सुभाष पार्क के सामने यातायात पुलिसकर्मी वाहनों को रोक-रोक निकाल रहे थे। मगर उससे कोई फायदा नहीं हो रहा था। दोपहर करीब 3 बजे तक यही हाल रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें