फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लीडर्स आगरा ने किया 22 विभूतियों को सम्मानित

अरुन पाराशर Updated Sun, 22 Feb 2026 11:44 PM IST

ताजनगरी की सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा का 14वां वार्षिक सम्मान समारोह रविवार को हरीपर्वत स्थित एमडी जैन के शांति सागर सभागार में संपन्न हुआ। सेवा, संस्कार और सम्मान के इस संगम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 22 विभूतियों को 18 श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। आयोजन हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र को समर्पित रहा। शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार ध्यानचंद, संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग, डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, संस्था के अध्यक्ष डॉ. पार्थ सारथी शर्मा और महामंत्री सुनील जैन ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सम्मान केवल एक भेंट नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम और अनुशासन का प्रतिफल है। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि समाज के असली नायकों को पहचान कर उन्हें मंच देना राष्ट्र निर्माण की दिशा में बड़ा कदम है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. पार्थसारथी शर्मा, महामंत्री सुनील जैन ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान रीनेश मित्तल, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, राकेश बेदी, परवेंदर यादव, ब्रिगेडियर विनोद दत्ता, अमरेंद्र जैन, रंजीत सामा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें