फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हेमलता काला बनीं उत्तराखंड महिला टीम की मुख्य कोच

Arun Parashar Updated Tue, 07 Jul 2026 02:55 PM IST

पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर हेमलता काला के अनुभव पर एक बार फिर बड़ा भरोसा जताया गया है। उन्हें उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व चयनकर्ता, रेलवे की पूर्व मुख्य कोच और महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स की सहायक कोच रह चुकीं हेमलता अब उत्तराखंड की महिला टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगी। उनकी नियुक्ति से आगरा के खेल जगत में खुशी की लहर है और इसे शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। हेमलता काला भारतीय महिला क्रिकेट का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने 1999 से 2008 के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सात टेस्ट, 78 एकदिवसीय और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला। अपने खेल जीवन के बाद उन्होंने कोच और चयनकर्ता के रूप में भी शानदार पहचान बनाई। कोचिंग के क्षेत्र में भी हेमलता का रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है। रेलवे महिला क्रिकेट टीम के साथ उन्होंने लंबे समय तक सफलतापूर्वक काम किया। उत्तराखंड महिला टीम की मुख्य कोच बनने के बाद हेमलता काला ने कहा कि यह मेरे लिए खुशी की बात है। मेरा प्रयास रहेगा कि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिले, उनकी क्षमता निखरे और टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करे। नई जिम्मेदारी को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें