आगरा। एसोसिएशन कम्युनिटी हेल्थ अधिकारयों ने सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।नारेबाजी करते हुए एरियर जारी करने की मांग की। जिला अध्यक्ष जयकुमार ने बताया 255 कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी है। ये हेल्थ वेलनेस सेंटर पर सेवाएं दे रहे हैं। बीते 2 साल से एरियर का भुगतान नहीं हुआ है । कई का वेतन नहीं आया है इससे आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। इसके चलते कई बार सीएमओ को ज्ञापन भी दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। हर बार बजट का बहाना बताया जा रहा है, जबकि सरकार ने बजट जारी कर दिया है। एरियर का भुगतान होने तक अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष श्रीमोहन जादौन, बाबूलाल मीणा, विमलेश गर्ग, देवी प्रसाद , संध्या यादव, करिश्मा कंवर, प्रियंका वर्मा आज मौजूद रहे।