आगरा। महाराजा गुह्यराज निषाद महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर आगामी 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे थाना एत्माद्दौला के पीछे, नुनिहाई रोड से होगा। शोभायात्रा का समापन एकलव्य वाटिका, मनोहरपुर, बल्केश्वर में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को निषाद समाज द्वारा कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, नाथूराम वर्मा, सूबेदार वर्मा, राम खिलाड़ी वर्मा, राजू लंबरदार, हिम्मत सिंह वर्मा, प्रमोद वर्मा, मोहन सिंह वर्मा,अशोक निषाद, विनोद निषाद सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।