फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे निश्चय पोटली के साथ फल

बाह में टीबी मरीजों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक विशेष न्यूट्रिशन किट (निश्चय पोषण पोटली) का वितरण भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह राठौर ने किया। उन्होंने बताया कि टीबी के इलाज में दवाओं के साथ-साथ मजबूत इम्यूनिटी के लिए पौष्टिक आहार की जरूरत पूरी करने के लिए केन्द्र सरकार निश्चय पोटली प्रदान कर टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने जा रही है। फल के साथ निश्चय पोटली का वितरण कर सरकार टीबी मरीजों के जीवन में स्वास्थ्य, आशा और मुस्कान का संचार कर रही है। इस दौरान अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र वर्मा, बीसीपीएम धीरज सविता, गौरव भदौरिया, राजवीर सिंह, मयंक सिंह, अनुराग आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें