आगरा विकास मंच की ओर से 27 जून को जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग केंद्र पर हृदय रोग का निशुल्क शिविर लगेगा। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इसमें दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. राहुल चंदौला मरीजों की जांच करेंगे। इसके लिए बोदला-सिकंदरा स्थित अस्पताल में पोस्टर जारी किया। बीमारियों से बचाव के लिए सुबह 10.30 बजे स्वास्थ्य संगोष्ठी भी होगी। मंच अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि शिविर में मरीजों की आवश्यक जांचें निशुल्क कराई जाएंगी। मंच अभी तक जरूरतमंद 800 से अधिक मरीजों की बाईपास सर्जरी और वाल्व रिप्लेसमेंट करा चुका है। डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. अरुण जैन और ध्रुव जैन ने बताया कि मरीज संबंधित चिकित्सकों के अस्पताल और नयन ऑप्टिक्स पर पंजीकरण करा सकते हैं। सुशील जैन, संदेश जैन, रवि अग्रवाल, जय रामदास जैन और महेंद्र जैन ने कहा कि मरीज बीमारी से जुड़े पुराने पर्चे और जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं।