फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सपा सांसद के घर पर हमले को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री बोले- योगी सरकार जाने दो, करणी हो जाएगी मरणी सेना...

धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Apr 2025 04:45 PM IST

आगरा आए समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता विरोधी दल व पूर्व कैबिनेट मंत्री राम गोविंद चौधरी ने मंगलवार को आगरा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर कहा कि सांसद आवास पर हुआ योगी सरकार के सरंक्षण में हमला हुआ था। योगी सरकार हटते ही करणी सेना मरणी सेना हो जाएगी। जो कुछ हुआ वह सरकार के इशारे पर हुआ है। यह पुलिस का फेलियर नहीं, सरकार का फेलियर है। लोकतंत्र में विरोध का सबको अधिकार है। लेकिन, किसी के घर हमला करना निंदनीय है। भाजपा और आरएसएस की शह पर करणी सेना ने सपा सांसद के आवास पर हमला किया था। आगामी आंदोलन की रणनीति राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से चर्चा के बाद पार्टी तय करेगी। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक रणजीत सुमन मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें