आगरा के एत्मादपुर पर कट की वजह से लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा मिलेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की यहां फ्लाई ओवर बनाने की योजना है। इसका प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा है। शासन की मंजूरी के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। एत्मादपुर के तहसील रोड और बरहन रोड का कट है। इसके चलते यहां अक्सर जाम की स्थिति रहती है और लोगों को परेशानी होती है। इससे बचने के लिए एनएचएआई ने एत्मादपुर कट पर फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इसमें बुढ़िया के ताल से आरओबी तक फ्लाई ओवर बनाया जाएगा। मुख्यालय से पास होने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन से मंजूरी के बाद बरहन और तहसील रोड फ्लाईओवर का निर्माण होगा और लोगों को राहत मिलेगी। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप यादव ने बताया कि एत्मादपुर हाईवे कट पर जाम की स्थिति रहती है। यहां फ्लाई ओवर के लिए मुख्यालय प्रस्ताव भेज दिया है।