फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घायल युवक की माैत पर परिजनों का फूटा आक्रोश, लगाया जाम

अरुन पाराशर Updated Thu, 29 Jan 2026 07:23 PM IST

आगरा में हमले में घायल युवक की इलाज के दाैरान माैत पर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। खेरागढ़ तहसील के सामने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। परिजनों को समझाने का प्रयास किया। खेरागढ़ के गांव कैथोली निवासी युवक के साथ बीते चार दिसम्बर को मारपीट की गई थी। इसमें गंभीर रूप से घायल युवक दीपक (16) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार सुबह युवक की माैत हो गई। इससे परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजन खेरागढ़ तहसील के सामने सैंया रोड पर धरने पर बैठ गए। सड़क पर जाम लगा दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें