फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सेवायोजन कार्यालय में मेट्रो स्टेशन का प्रवेश गेट, पार्किंग की भी होगी सुविधा

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के लिए प्रतापपुरा स्टेशन के लिए सेवायोजन कार्यालय की जमीन हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। इससे मेट्रो के स्टेशन का कार्य तेज होगा। पार्किंग और प्रवेश द्वार बनेगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 16 किमी और 14 स्टेशन हैं। इसमें कैंट, सदर, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज पुलिया, कमला नगर, रामबाग, मंडी समिति, फाउंड्री नगर और कालिंदी विहार स्टेशन हैं। प्रतापपुरा स्टेशन के लिए प्रवेश-निकासी द्वार बनाने और पार्किंग की जगह की कमी है। इसके लिए सेवायोजन कार्यालय में 550 वर्गमीटर जमीन की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकृत कर दिया है। अब प्रतापपुरा स्टेशन का प्रवेश और निकासी द्वार सेवायोजन कार्यालय की जमीन पर बनेगा। यहां पर लोगों के लिए पार्किंग की सुविधा भी होगी। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मेट्रो परियोजना पूरी होने से लोगों के लिए यातायात की बड़ी सुविधा हो जाएगी। इससे पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें