आगरा। कई पुलिस चौकी प्रभारियों के सीयूजी (क्लोज्ड यूजर ग्रुप) नंबर या तो बंद पाए गए हैं या उन पर इनकमिंग कॉल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यह नंबर चौकी पर लिखे रहते हैं और विभागीय सूची में भी शामिल हैं। अमर उजाला की पड़ताल में यह सच्चाई सामने आई है। इससे आम जनता को पुलिस से सीधा संपर्क करने में परेशानी हो रही है। साथ ही इन नंबरों की निष्क्रियता से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।