फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'राम मंदिर का ट्रस्ट भंग हो', कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट बोले- सभी के खिलाफ दर्ज कराई जाए एफआईआर

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी पर कहा कि पूरे ट्रस्ट को भंग करते हुए सभी के खिलाफ केस दर्ज कराना चाहिए। संजय प्लेस स्थित होटल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा राज में कहा जाता था कि ना खाएंगे और ना खाने देंगे, लेकिन अब इसके उलट हो रहा है। ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों को बचाया जा रहा है और मामूली कार्यकर्ताओं को पर कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी से बचा जा रहा है। पूरे मामले की न्यायिक जांच हो, साथ ही मंदिर की नींव रखने से लेकर अभी तक के हुए सभी आयोजनों की सीबीआई जांच भी कराई जाए। वार्ता में जिला अध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, महानगर अध्यक्ष अमित सिंह, डॉ. मधुरिमा शर्मा, मनोज बोहरा, राम टंडन, अश्विनी जैन, दीपक शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, अदनान कुरेशी, याकूब शेख मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें