कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि जो कहते थे कि न खाएंगे न खाने देंगे, उन्हीं के राज में भगवान राम के मंदिर से करोड़ों रुपये की चोरी हो गई। पूरे ट्रस्ट को भंग करते हुए सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने मंदिर की नींव रखने से लेकर अब तक के आयोजनों की ऑडिट कराने की मांग की।