फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वाल्मीकि महापंचायत में सांसद नवीन जैन के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, माफी नहीं मांगी तो होगा आंदोलन

Arun Parashar Updated Wed, 15 Jul 2026 09:01 PM IST

आगरा में भाजपा कार्यकर्ता मनीष साहू वाल्मीकि के साथ कथित रूप से किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में बुधवार को सुभाष पार्क स्थित वाल्मीकि वाटिका में वाल्मीकि समाज की महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में सैकड़ों लोगों ने राज्यसभा सांसद नवीन जैन के खिलाफ हाथों में पोस्टर लेकर जोरदार नारेबाजी की। समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सांसद ने माफी नहीं मांगी, तो शहर में सफाई व्यवस्था ठप कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। महापंचायत की अध्यक्षता करते हुए चौधरी मानसिंह ने कहा कि हमारा भाजपा से कोई विरोध नहीं है लेकिन नवीन जैन की मानसिकता दलित विरोधी है। महापंचायत के महामंत्री चौधरी लोकेश कुमार चंचल ने कहा कि वाल्मीकि समाज का 90 प्रतिशत वोट भाजपा को जाता है, लेकिन ऐसे जातिवादी व्यवहार से पार्टी को नुकसान पहुंचता है। पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता मनीष साहू वाल्मीकि ने बताया कि वह पिछले 16 वर्षों से हिंदुत्व की विचारधारा के साथ पार्टी में सक्रिय है। 10 जुलाई को जब वह राजनीतिक चर्चा के लिए सांसद के निवास पर गए, तो सांसद ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप लगाया कि पार्टी के लिए जीवन देने के बाद भी उन्हें जातिसूचक बातें सुननी पड़ीं, जिससे पूरा दलित समाज आहत है। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने भी धमकाया। इस दौरान बच्चू सिंह, चौधरी रज्जो बाबू, पप्पू चौधरी, मुन्ना खेर, कैलाश चौहान, रामजीलाल विद्यार्थी, सूरज पहलवान, राजकुमार, अमन खरे, रजत, पवन वाल्मीकि, महावीर, अमरदीप, चिंकी, राजा वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें