आगरा में आज बारावफात का पर्व मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस खास मौके पर जगह-जगह सजावट की है।मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजारों तक रोशनी और सजावट की गई है। पर्व के तहत आगरा किला से लेकर बिजलीघर चौराहा तक जुलूस निकाला जा रहा है। बाइक और चारपहिया गाड़ियों पर सवार लोग हाथों में झंडे लिए चल रहे हैं, वहीं लाउडस्पीकर पर अपने गीत लगाकर खुशी से झूम रहे हैं। बारावफात पर शहर में सुबह से ही रौनक बनी हुई है और समुदाय के लोग मिलजुलकर इस पर्व को मना रहे हैं।