फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कैलिपर से क्लब फुट से पीड़ित बच्चे जी रहे आसान जिंदगी

Dhirendra Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 01:05 PM IST

आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी की ओर से सिकंदरा स्थित उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में कार्यशाला करते हुए क्लब फुट (जन्मजात टेढ़े-मेढ़े पैर) से पीड़ित बच्चों के बारे में जागरूक कार्यक्रम किया । इसमें सोसाइटी के सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने बताया कि जन्मजात पैर टेढ़े-मेढ़े होने पर कई बार अभिभावक उसे ईश्वरीय दंड मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर ऐसे बच्चों को विशेषज्ञ के पास लाएं तो पोनसेटी ट्रीटमेंट से ठीक किया जा सकता है। इसमें नवजात के टेढ़े पैर की कोमल मालिश, प्लास्टर और एक विशेष ब्रेस की मदद से बच्चे के पैर को सामान्य स्थिति में लाया जा सकता है। इससे बच्चे आसान जिंदगी जी सकते हैं। अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ ने कहा के जन्म के वक्त नवजात के पैर अंदर और नीचे की ओर मुड़ा होने पर विशेषज्ञों के पास जरूर दिखाएं। पैनल डिस्कशन में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रिचा सिंह, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. चित्रा जानू, डॉ. अशोक विज, डॉ. संजीव वोहरा, डॉ. निहारिक मल्होत्रा, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. राजेंद्र अरोड़ा, डॉ. विशाल, डॉ. शुभम खंडेलवाल और डॉ. सिद्धार्थ दुबे ने क्लबफुट की वजह और बचाव के बारे में चर्चा की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें