फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हरीपर्वत चौराहे पर स्टेशन बनाने का कार्य शुरू, सर्विस रोड बंद

Dhirendra Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 01:05 PM IST

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में हरीपर्वत चौराहे पर स्टेशन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए सर्विस रोड भी बंद कर दिया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। दिसंबर तक ट्रैक बनकर तैयार हो जाएगा। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी है। इसमें 14 स्टेशन हैं और ये एलिवेटेड ट्रैक है। इसमें आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक ट्रैक बन गया है। कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट पर स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। आगरा कॉलेज स्टेशन बन चुका है। आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक भी ट्रैक बन रहा है। इसमें हरीपर्वत चौराहे पर स्टेशन बनाने के लिए बैरिकेडिंग कर दी है। यहां पर दिल्ली गेट की ओर जाने वाले सर्विस रोड को करीब 100 मीटर तक बंद कर दिया है। यहां पर स्टेशन बनाने का कार्य पूरा होने के बाद सर्विस रोड को खोल दिया जाएगा। दिसंबर तक भगवान टॉकीज चौराहे तक ट्रैक बनकर तैयार हो जाएगा। सितंबर से ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे। अगले साल जून तक कालिंदी विहार तक कॉरिडोर बन जाएगा। इससे आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इससे लोगों के लिए यातायात की बेहतर सुविधा हो जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें