फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ शारदीय नवरात्र संपन्न, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Dhirendra Singh Updated Fri, 27 Mar 2026 01:23 PM IST

मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ शुक्रवार को चैत्र नवरात्र विधिवत संपन्न हो गए। भोर से ही शहर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। मंदिरों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। खास से लेकर आम लोगों ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। घर-घर में भी नवरात्र का समापन विधि-विधान से हुआ। नौ दिन तक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला। इस दौरान कन्या पूजन और हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें