फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:डाकघरों में कैशलेस सेवाएं शुरू, अब यूपीआई-क्यूआर कोड से होगा आधार शुल्क का भुगतान

आगरा। भारतीय डाक विभाग ने आधार सेवाओं को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए डाकघरों में डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू कर दी है। अब जिले के प्रतापपुर स्थित प्रधान डाकघर के आधार सेवा केंद्र पर भी अब आधार नामांकन और अपडेट से जुड़ी शुल्क वाली सेवाओं का भुगतान यूपीआई, क्यूआर कोड, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से किया जा सकेगा। इसके अलावा अन्य डाकघर में संचालित आधार सेवा केंद्र पर भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी। प्रधान डाकपाल शशिकांत जैन ने बताया कि पहले डाकघर में कैशलेस भुगतान की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। अब डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह सुविधा शुरू की गई है। इससे लोगों को आधार सेवाओं के लिए नकदी लेकर आने और खुले पैसे की परेशानी से राहत मिलेगी। नई व्यवस्था में मोबाइल से तत्काल डिजिटल भुगतान किया जा सकेगा। प्रत्येक भुगतान का डिजिटल रिकॉर्ड और रसीद भी उपलब्ध रहेगी। इससे भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और लोगों का समय भी बचेगा। डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। नया आधार नामांकन निशुल्क है। पांच से सात वर्ष और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी निशुल्क है। डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 75 रुपये और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये शुल्क निर्धारित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें