फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चलती कार से प्रेमिका को सड़क पर फेंका, प्रेमी ने इसलिए की जान लेने की कोशिश

अरुन पाराशर Updated Sun, 07 Sep 2025 12:18 PM IST

आगरा के फतोहाबाद में थाना डौकी क्षेत्र में चलती कार से युवक ने प्रेमिका को सड़क पर फेंक दिया। इससे युवती घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। औरैया जिले के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह थाना डौकी क्षेत्र के टंकी चौराहा निवासी लवकुश वर्मा के साथ करीब 15 वर्षों से है। करीब 7 साल से लवकुश उसके साथ पत्नी की तरह आगरा के रामबाग के राधाकृष्ण मंदिर के पास रह रहा है। लवकुश आगरा में भगवान टॉकीज पर स्पा सेंटर चलता है। युवती के मुताबिक लवकुश ने फोन पर बुलाया कि वह उसे अपने घर लेकर चलेगा। कार में बैठाकर उसे ले जाने लगा। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर थाना डौकी क्षेत्र पूठाझील के पास लवकुश ने जान से मारने की नीयत से उसे कार से नीचे धक्का दे दिया। जिससे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें