फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष के बेटे की मौत, सड़क किनारे मिली लाश; हाथ में लगी थी ड्रिप

Arun Parashar Updated Sun, 17 May 2026 03:34 PM IST

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित इंदिरा ज्योति नगर में यमुना पार क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष विनोद परमार के 21 वर्षीय बेटे काकू का शव संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। काकू पेशे से कंपाउंडर था। शव मिलने पर उसके कपड़े फटे हुए थे और हाथ में ड्रिप की सुई लगी हुई थी, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। परिजनों के अनुसार, काकू को आखिरी बार एक ऑटो चालक के ऑटो में देखा गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। वहीं उसकी बुलेट बाइक भी अभी तक बरामद नहीं हो सकी है। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें