फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिल्डर से 3.97 करोड़ लेकर दूसरे को जमीन बेचने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Arun Parashar Updated Sun, 17 May 2026 03:34 PM IST

आगरा में जमीन का सौदा तय कर बिल्डर से 3.97 करोड़ लेने के बाद आरोपियों की नियत खराब हो गई। थाना हरीपर्वत में प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिणय कुंज, बाग फरजाना निवासी बिल्डर विकास जैन ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में तोरा चौकी क्षेत्र निवासी गौरव पाराशर से 1.7520 हेक्टेयर भूमि का चौथाई हिस्सा 76.63 लाख रुपये में खरीदा और पूरी रकम अदा कर दी। इसके अलावा गाजियाबाद के शालीमार गार्डन निवासी राहुल पाराशर और सिद्धार्थ पाराशर को भी एग्रीमेंट के माध्यम से करीब 1.60-1.60 करोड़ रुपये का भुगतान कर शेष जमीन का सौदा किया गया। सभी लेनदेन की रसीदें रजिस्ट्री कार्यालय में दर्ज हैं। आरोप है कि पूरी धनराशि लेने के बाद और रकम की मांग करते हुए फोन व लोगों के माध्यम से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। संपत्ति का दोबारा इकरारनामा अन्य व्यक्तियों के साथ कर दिया है। थाना प्रभारी हरीपर्वत ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें