फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जानें क्या है भारतीय न्याय संहिता की नई धारा-69...आगरा में 111 पीड़िताओं को मिला न्याय

धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Jan 2026 02:45 PM IST

पहले दोस्ती, फिर प्यार भरी बातें। साथ जीने मरने की कसमें, और शोषण के बाद धोखा...। आगरा कमिश्नरेट में पिछले डेढ़ साल में 111 युवतियों-महिलाओं के साथ धोखा हुआ। शादी का झांसा देकर याैन शोषण का शिकार बनाया गया। पीड़िताओं ने पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता की नई धारा 69 में प्राथमिकी दर्ज हुईं। 100 से अधिक आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सभी को जेल भेज दिया गया। जुलाई 2023 में भारतीय न्याय संहिता लागू हुई थी। इसमें नई धारा 69 को जोड़ा गया था। अगर 1 जुलाई 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक की बात करें तो इस धारा में 111 प्राथमिकी दर्ज की गईं। पीड़िताओं ने बस एक ही आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद शोषण हुआ। उन्होंने जब शादी के लिए कहा तो आरोपियों ने मना कर दिया। पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि डेढ़ साल में 111 प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनमें से 100 से अधिक को जेल भेजा गया था। इसके साथ ही अन्य आरोपी भी बनाए गए हैं। उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने की कार्रवाई की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें