फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाइयों के बीच खूनी संघर्ष...मझले की कर दी हत्या, फिर लाश के साथ की बर्बरता

धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Apr 2025 02:53 PM IST

आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी में तीन भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में मझले भाई की हत्या कर दी गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार करने की जगह बर्बरता की हदों को पार कर दिया। उसकी लाश को ले जाकर गांव के बाहर बिटोरे में फेंक दिया। इसके बाद बिटोरे को आग लगा दी। आग की लपटों के साथ लाश जल गई। फतेहपुर सीकरी के ग्राम दुल्हारा में सोमवार रात नेहनू , रणवीर और मनोज पुत्रगण हरिभान सिंह में विवाद हो गया। इस विवाद में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। झगड़े में मझले भाई रणवीर की मौत हो गई। परिवार वालों ने युवक की मौत के बाद शव को गांव के बाहर लगे बिटोरे में रखकर फूंक दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें