फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर मार्ग के विरोध में जारी धरना...अफसरों की बुद्धि शुद्धि के लिए किया हवन

अरुन पाराशर Updated Mon, 28 Apr 2025 08:56 PM IST

आगरा के मलपुरा में आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित नगला माकरौल पर सड़क के सौंदर्यीकरण के लिए पांच दिन से धरना जारी है। धरना प्रदर्शन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार के नेतृत्व में चल रहा है,जिसमें उन्हें क्षेत्रीय लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। सोमवार शाम को धरने में मौजूद लोगों ने शासन–प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए उनकी बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। इस दौरान महिलाओं ने राम भजन भी गाए। नगला माकरौल के सर्विस रोड पर बीते कई सालों से दोनों ओर जलभराव की समस्या बनी हुई है। हाईवे पर भी पानी से डामर कट गई है। गिट्टियां बाहर निकल आई हैं। गड्ढों में पहिया फंसने से सैकड़ों लोग घायल हुए हैं, इस सड़क पर कई बार बड़े हादसे भी हो गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें