फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:आंखों की रोशनी कम होने से तनाव में एयरफोर्स कर्मी ने की आत्महत्या

पंकज जैन Updated Sat, 11 Jul 2026 04:35 PM IST

आगरा। एयरफोर्स में कार्पोरल पद पर तैनात आकाश चाहर (27) ने बृहस्पतिवार शाम को विषाक्त पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वह आंखों की रोशनी कम होने से तनाव में थे। पुलिस का कहना है कि इलाज के बाद भी आंखें ठीक नहीं होने पर आत्महत्या कर ली। अनिरुद्ध नगर, भरतपुर, राजस्थान निवासी आकाश चाहर की तैनाती आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर थी। वह शाहगंज के वायु विहार में रहते थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को आकाश ने घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन ने देखा तो दिल्ली गेट स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। रात करीब 1 बजे आकाश की मृत्यु हो गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता अजित सिंह ने बताया कि आकाश वर्ष 2016 में एयरफोर्स में कार्पोरल के पद पर भर्ती हुए थे। बेटे की एक आंख में दिक्कत हो गई थी। इस पर इलाज करा रहा था। जून में आंख का ऑपरेशन दिल्ली में कराया था। सुधार न होने की वजह से बेटा तनाव में आ गया था। इस कारण ही वह अवकाश पर चल रहा था। बृहस्पतिवार को ड्यूटी ज्वाइन की थी। शाम को घर आने के बाद अपने कमरे में चले गए और कुछ देर बाद ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। एयरफोर्स स्टेशन में वारंट ऑफिसर की पत्नी ने लगाई फांसी आगरा। एयरफोर्स स्टेशन परिसर स्थित सरकारी आवास में शुक्रवार दोपहर वारंट ऑफिसर की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक बजे एयरफोर्स स्टेशन के कर्मचारियों ने सूचना दी कि एक महिला ने फांसी लगा ली है। इस पर थाना शाहगंज की फोर्स पहुंच गई। जूनियर वारंट ऑफिसर अनूप कुमार एयरफोर्स स्टेशन में तैनात हैं। उनकी पत्नी इंदु कुमारी (39) ने फांसी लगा ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। अनूप कुमार ड्यूटी पर थे। बेटा स्कूल गया था। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें