फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:डांस क्लास से लापता छात्रा ढाई घंटे बाद घर पहुंची, मांगी गई थी 40 लाख फिरौती

पंकज जैन Updated Sat, 11 Jul 2026 04:35 PM IST

आगरा। प्रताप नगर (थाना जगदीशपुरा) में शुक्रवार शाम को डांस क्लास से 10 वर्षीय छात्रा नाटकीय अंदाज में लापता हो गई। पिता कोचिंग पहुंचे तो बेटी नहीं मिली। घर में 40 लाख रुपये की फिरौती की मांग का पत्र भी मिला। तीन टीमों में 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को छानबीन में लगाया गया। ढाई घंटे बाद छात्रा घर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बालिका के पिता पोशाक और पूजा सामग्री का कारोबार करते हैं। बेटी कक्षा चार में पढ़ती है। वह प्रताप नगर स्थित पुलिस चौकी के पास डांस की कोचिंग में जाती है। पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी को सवा छह बजे कोचिंग के बाहर उतारा था। रात करीब आठ बजे बेटी को लेने पहुंचे, तो टीचर ने बताया कि बेटी आई नहीं है। वह घबरा गए। इस पर घर आ गए। घर के बरामदे में पत्र पड़ा मिला। बेटी के अपहरण पर पिता और मां चीखने लगे। इस पर पड़ोसी आ गए। अलकापुरी पुलिस चौकी पर सूचना दी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि एडीसीपी हिमांशु गौरव को घटनास्थल पर भेजा गया। प्रताप नगर में बालिका के अपहरण की खबर से लोग दहशत में आ गए। बड़ी संख्या में लोग व्यापारी के घर पहुंच गए। इनमें कारोबारी भी शामिल थे। सभी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। तीन टीमों का गठन किया गया। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे। सोशल मीडिया पर भी अपहरण की जानकारी वायरल हो गई। रात करीब 8:51 बजे बालिका घर पहुंच गई। इससे माता-पिता ने राहत की सांस ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें